गौरव चंदेल मर्डर: प्रियंका गांधी ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कही ये बातें

Recommended Video

    Gaurav Chandel Murder Case: Priyanka Gandhi ने Yogi Government पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीते दिनों में हुई मैनेजर गौरव चंदेल की हत्या और लूट मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले में यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है।​ प्रियंका ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर नोएडा जैसी लोकेशन पर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे यूपी में क्या स्थिति होगी?

    priyanka gandhi attacks on yogi govt over gaurav chandel murder in noida

    बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, लूट ले गए गाड़ी-मोबाइल

    बता दें, बीती छह जनवरी की रात गुड़गांव से लौटते समय पर्थला गोल चक्कर के पास गौरव चंदेल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश गौरव की किआ सेल्टॉस गाड़ी, दो मोबाइल, लैपटॉप और पर्स लूटकर ले गए थे। अभी तक मृतक के मोबाइल और गाड़ी का कोई पता नहीं है।

    प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

    हत्या और लूट के छह दिन बीतने के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। रविवार को प्रियंका गांधी ने मामले में ट्वीट करते हुए कहा, ''प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल जी की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है। नोएडा जैसे लोकेशन पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे यूपी में क्या स्थिति होगी?''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+