Delhi Traffic Alert Today: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, दिल्ली आने के लिए इन रास्तों का ना करें इस्तेमाल
नोएडा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल से शुरू हुई हिंसा दिल्ली होते हुए यूपी तक पहुंच गई है। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार (18 दिसंबर) के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने लगातार दो ट्वीट करते हुए लिखा, 'मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच रोड नंबर 13 ए को ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद किया गया है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को DND या अक्षरधाम से जाने की सलाह दी जाती है।'

वहीं, पुलिस की जारी एडवाइजरी में बताया गया, 'मथुरा रोड से नोएडा जाने वाले लोगों को आश्रम चौक, डीएनडी या नोएडा लिंक रोड से जाने की सलाह दी जाती है। कालिंदी कुंज की ओर जाने वाला ओखला अंडरपास भी यातायात की आवाजाही के लिए बंद है।' नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली कालिंदी कुंज सड़क बुधवार को बंद रहेगी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दिल्ली और फरीदाबाद जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग डीएनडी और चिल्ला का प्रयोग करने की सलाह दी है।
दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में जारी प्रदर्शनों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनों को देखते हुए यातायात को लेकर पाबंदियां भी लगाई गई हैं, ताकि आमलोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। हालांकि, ट्रैफिक पाबंदियों के चलते नौकरीपेशा के साथ सामान्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications