नोएडा: दोस्त के साथ मिलकर जेठ ने किया महिला से गैंगरेप, लॉकडाउन में घर पहुंचाने का दिया था झांसा
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान फंसी महिला को घर पहुंचाने का झांसा देकर उसके जेठ तथा उसके दोस्त ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि नोएडा से जारचा जाने के दौरान आरोपितों ने कैब तिलपता कंटेनर डिपो के समीप रोक ली और महिला के साथ घटना को अंजाम दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त पीपी सिंह ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक गांव की रहने वाली पीड़िता नोएडा में काम करती है। 15 अप्रैल को उसका जेठ संदीप अपने दोस्त अशोक के साथ कार में सवार होकर नोएडा आया और महिला को जारचा उसके घर पहुंचाने का झांसा उसके जेठ संदीप ने दिया। महिला उसके झांसे में आ गई और मंगलवार को कैब में संदीप के साथ नोएडा से जारचा के लिए तैयार हो गई।
संदीप ने रास्ते में अपने साथी आकाश को भी कैब में बैठा लिया। सूरजपुर के तिलपता कंटेनर के समीप पहुंचते ही आरोपितों ने कैब में ही महिला से गैंगरेप किया। महिला के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला जब अपने घर पहुंची तो उसने पूरी आपबीती अपने पति को सुनाई। तब मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित जेठ व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त पीपी सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार संदीप इससे पूर्व वर्ष 2015 में हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।
-
नोएडा विरोध प्रदर्शन: पुलिस ने बाहरी प्रभाव को संबोधित किया -
Noida Kya Khula-Kya Band: फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, कौन से रूट ब्लॉक? स्कूल-बैंक, क्या खुला-क्या बंद? -
Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications