नोएडा: विद्युत विभाग ने काटी हिलस्टोन सोसाइटी की बिजली, अंधेरे में रहने को मजबूर हुए 100 परिवार

नोएडा: विद्युत विभाग ने काटी हिलस्टोन सोसाइटी की बिजली, अंधेरे में रहने को मजबूर हुए 100 परिवार

नोएडा, 16 सितंबर: नोएडा के सेक्टर 79 में हिलस्टोन सोसाइटी में पिछले चार दिनों से 'ब्लैकआउट' हैं। जिसकी वजह से 100 परिवार अंधेरे में जीवन-यापन करने को मजबूर हो गए है। जी हां...पिछले चार दिनों से18 मंजिल की इस बिल्डिंग में ना लिफ्ट काम कर रही है और ना ही पीने के लिए पानी है। बिल्डिंग के लोग अपने-अपने घरों के बुनियादी काम करने में भी असमर्थ हैं। दरअसल, प्रोजेक्ट तैयार करने के नाम पर बिल्डर ने बिजली का अस्थाई कनेक्शन लिया था।

50 किलोवाट का बिल्डर ने लिया था अस्थाई कनेक्शन

50 किलोवाट का बिल्डर ने लिया था अस्थाई कनेक्शन

प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बिल्डर ना तो इस कनेक्शन को स्थाई कराया और न ही विभाग में सरेंडर किया। बल्कि, 50 किलोवाट के इसी अस्थाई कनेक्शन से बिल्डर ने सोसाइटी के करीब 100 फ्लैट को रोशन कर दिया। विभाग को जब इस बात की जानकारी हुई तो पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के आदेश पर टीम ने छापा मारकर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी और सोसाइटी की बिजली भी काट दी। नतीजा सोसाइटी के करीब 100 फ्लैट पिछले चार दिन से अंधेरे में डूबे हुए हैं।

बिजली विभाग ने सोसाइटी में पकड़ी बिजली चोरी

बिजली विभाग ने सोसाइटी में पकड़ी बिजली चोरी

पश्चिमांचल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने हाल ही में नोएडा की सेक्टर-79 स्थित हिलस्टोन सोसाइटी में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान टीम ने 50 किलोवाट के अस्थाई कनेक्शन पर 750 किलोवाट की बिजली सप्लाई पकड़ी। जांच की गई तो पता चला कि बिल्डर ने प्रोजेक्ट बनने के दौरान 50 किलोवाट का अस्थाई कनेक्शन लिया था, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अस्थाई कनेक्शन को स्थाई में नहीं कराया।

बिजली ना होने की वजह से हो रही है परेशानी

बिजली ना होने की वजह से हो रही है परेशानी

इतना ही नहीं, अस्थाई कनेक्शन से ही बिल्डर ने 150 फ्लैट में कनेक्शन बांट दिया। जिसके चलते लोड 750 किलोवाट हो गया। मामला सामने आने के बाद बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। वहीं, सोसाइटी के एक निवासी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया, 'हमारी सोसाइटी में पिछले चार दिनों से बिजली नहीं है। लिफ्ट काम नहीं कर रही है। हमें ऊपर-नीचे जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा रहा है। बिजली ना होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+