Noida: लाइक्स और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए फेसबुक पर डाला ऐसा वीडियो, रातों-रात पुलिस पहुंची युवक के घर
न जाने कितने लोग अबतक लाइक्स और फॉलोवर्स के चक्कर में अपनी ज़िंदगी से हाथ धो बैठे हैं। यह मामला भी आपको हैरत में डाल देगा कि केवल फेमस होने के लिए कोई किस हद तक जा सकता है। इस वीडियो को देख पुलिस के होश उड़ गए।

आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो ट्रेंड करता ही रहता है। इन्ही वीडियोस के वायरल होने से कई लोग रातों-रात शौहरत हासिल कर लेते हैं तो कई लोग फेमस होने के चक्कर में अपनी जान तक गवां देते हैं। असल में यह ज़माना लाइक्स और फॉलोवर्स का है, जिसके जितने ज्यादा फॉलोवर्स उसकी उतनी धाक। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है जिसमे एक 20 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा कर डाला कि पुलिस की भी रातों की नींद उड़ गई।

फेसबुक पर मिला हैरान करने वाला एक वीडियो
दरअसल, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार जनपद में सोशल मीडिया सेल द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिसके चलते बीते मंगलवार की देर रात करीब 12:45 बजे सोशल मीडिया सेल को फेसबुक पर एक वीडियो मिला। वीडियो को देख पुलिस के होश उड़ गए। विडियो में एक युवक उम्र करीब 20 वर्ष द्वारा ऑल आउट (मच्छर मारने का जहरीला द्रव) हाथ में लेकर उसको पीता हुआ देखा जा सकता था।

रातों-रात पुलिस पहुंची युवक के घर
वीडियो प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा उसका मोबाईल नंबर निकाला गया, जिसके बाद सोशल मीडिया सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई। मोबाइल नंबर की लोकेशन नोएडा के सेक्टर-87 के आस-पास पाई गई। जिसपर सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा तत्काल थाना प्रभारी फेस-2 को अवगत कराया गया। देर रात्रि होने के बावजूद थाना फेस 2 पुलिस द्वारा उपरोक्त युवक का घर खोज लिया गया।

Recommended Video

लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के लिए किया था ड्रामा
इसके बाद पुलिस तत्काल युवक के घर पहुंच गई। युवक द्वारा पुलिस को बताया गया की फेसबुक पर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के उद्देश्य से उसने ऑल आउट में पानी डालकर पीते हुए एक इमोशनल वीडियो तैयार करके सोशल मीडिया में रील बनाकर डाला था। उसका कहना था कि ऐसी वीडियोस जल्दी वायरल हो जाती हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी फेस-2 द्वारा उक्त युवक की काउंसलिंग करते हुए उसे समझा बुझा कर उक्त युवक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications