नोएडा आने-जाने वाले सभी यात्री ध्यान दें...,साइक्लोथॉन की वजह से नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, देखें सेफ रूट
Noida Traffic Advisory Today: साइक्लोथॉन कार्यक्रम की वजह नोएडा शहर में ट्रैफिक डायवर्जन के बाद नोएडा के निवासियों को अलग रूट लेना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन की डिटेल शेयर की है।

Noida Traffic Advisory Today: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 19 मार्च के लिए ए़डवाइजरी जारी की है। एचसीएल द्वारा सुबह 5 बजे से 10 बजे तक आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम की वजह से रविवार 19 मार्च को नोएडा में कई सड़कों का डायवर्जन किया गया है। साइकिलिंग से जुड़े इस इवेंट को लेकर नोएडा में जाने से पहले ये रूट चेक कर लें।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, साइक्लोथॉन सेक्टर 18 में डीएलएफ पार्किंग से शुरू होकर नर्सरी तिराहा, अट्टा अंडरपास, कैंब्रिज स्कूल तिराहा से होते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर से होते हुए सेक्टर 60 से यू-टर्न लेते हुए वापस लौटेगा। इसलिए यात्री एलिवेटेड कॉरिडोर, फिर अट्टा अंडरपास और फिल्मसिटी से यू-टर्न लेते हुए डीएलएफ पार्किंग तक पहुंचें।
नोएडा में इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
-चिल्ला रेड लाइट, डीएनडी से एलिवेटेड फिल्म सिटी फ्लाईओवर की ओर आने वाले ट्रैफिक को गदन नाला से आगे एक्सप्रेस वे पर बाएं मुड़ना होगा और सेक्टर 37 से सेक्टर 71 होते हुए जाना होगा।
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से एलिवेटेड रूट से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर 37, सिटी सेंटर, सेक्टर 71 होते हुए महामाया फ्लाईओवर से जा सकेंगे।
-एलिवेटेड रोड से कैंब्रिज स्कूल तिराहा होते हुए ट्रैफिक कैंब्रिज तिराहा से बाएं मुड़कर एलिवेटेड रोड के नीचे से जाना होगा।
-एनटीपीसी से एलिवेटेड रोड पर चढ़कर सेक्टर 60 की ओर जाने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड रोड के नीचे गिझौद चौक, सेक्टर 57 या होशियारपुर होते जा सकेंगे।
-सेक्टर 57, 58 और 59 से शॉप्रिक्स तिराहा से सेक्टर 60 की ओर बाएं मुड़कर जाने वाले एलिवेटेड रोड के नीचे यू-टर्न लेकर फिर होशियारपुर होते हुए गिझौद चौक की ओर जा सकेंगे।
-एनएच-24, सेक्टर 62 से सेक्टर 60 होते हुए एलिवेटेड रोड से जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर 60 अंडरपास से सेक्टर 71 और सिटी सेंटर, सेक्टर 37 तक पहुंच सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications