नोएडा: गन प्‍वॉइंट पर इंजीन‍ियर की कार लूट कर ले गए बदमाश, मचा हड़कंप

नोएडा। राजधानी दिल्‍ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर बदमाशों का आतंक देखने को म‍िला है। पत्‍नी और बच्‍चे के साथ बाजार में खरीदारी करने न‍िकले एक इंजीन‍ियर को बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर लूट ल‍िया। बदमाश इंजीन‍ियर की कार लूटकर ले गए। पीड़ि‍त ने पुलिस को मामले की शि‍कायत दी है। पुलिस का कहना है कि दो लोग कार लूटकर भागे हैं, वारदात में अन्‍य क‍ितने लोग शामिल हैं इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही मामले का खुलासा क‍िया जाएगा।

Noida Techie Robbed Of Car At Gunpoint while out for shopping with wife and child

गन प्‍वॉइंट पर इंजीन‍ियर से लूट

घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के मिग्सन गोलचक्कर के पास की है। ओप्पो कंपनी के इंजीनियर न‍िशांत ओमैक्‍स ग्रीन सोसाइटी में रहते हैं। रविवार की शाम को वह अपनी पत्‍नी और बच्‍चे के साथ शॉप‍िंग के लिए न‍िकले थे। इस दौरान वहां दो हथियारबंद बदमाश आए और उन्‍होंने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कार लूटने के बाद बदमाशों ने इंजीनियर की पत्नी का अपहरण कर लिया। पत्नी के साथ एक बच्ची भी थी। बदमाश दोनों को 200 मीटर तक साथ ले गए, बाद में उन्हें रोड किनारे फेंककर फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुल‍िस का कहना है कि न‍िशांत ने चाभी कार में ही लगी छोड़ दी थी, जबकि पीड़ि‍ता परिवार का कहना है कि बदमाशों ने गन प्‍वाइंट पर उसने कार की चाभी छीनी और कार में सवार हो गए। इस दौरान न‍िशांत की पत्‍नी और बच्‍चा कार में ही थे। कुछ दूरी पर जाते ही बदमाशों ने उन्‍हें सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि मामले में इंजीनियर की शिकायत के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा, मामले की जांच जारी है। बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+