Noida News: घर के बाथरूम में खून से सना मिला सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का शव, पति फरार
Noida News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की एक 61 वर्षीय महिला वकील का शव घर में खून से सना हुआ मिला। महिला का शव घर के बाथरूम से पड़ा हुआ था। महिला वकील की पहचान रेनू सिंहा के रूप में हुई। घटना नोएडा के सेक्टर 30 स्थिति उनके घर D-40 की है।
नोए़डा के वीईपी सेक्टर में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि रेनू सिंहा पिछले दो दिनों से अपने फोन का जवाब नहीं दे रही थी, जिसके बाद भाई उनकी जांच करने के लिए घर पहुंचे तो वहां का मंजर दहला देने वाला था।

जानकारी के मुताबिक जब रविवार शाम को भाई ने घर का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक गेट नहीं खुला, जिसके बाद किसी अनहोनी के शक पर उन्होंने पुलिस की मदद ली। फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे तोड़ा तो महिला वकील का शव के बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।
वकील पति फिलहाल फरार
वहीं घटना से बाद से ही मृतका के पति नितिन नाथ सिन्हा लापता हैं। रेनू सिंहा के पति भी एक वकील हैं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। घर में शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौकास्थल पर पहुंचे। मौत के कारण और तरीके के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने बताया कि पति उनकी हत्या का मुख्य संदिग्ध है। उन्होंने उसकी तलाश के लिए एक टीम गठित की है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जिनका इस्तेमाल मामले की जांच में किया जा रहा है।
पुलिस ने पति की तलाश के लिए बनाई टीम
पुलिस ने बताया कि हमें पीड़िता के भाई का फोन आया, जिसने कहा कि उसकी बहन पिछले दो दिनों से अपने फोन का जवाब नहीं दे रही है। जब हम उसके घर पहुंचे, तो हमें बाथरूम में उसका शव मिला। घटना के बाद से उनके पति गायब हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने उनकी तलाश के लिए एक टीम बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications