Noida:YEIDA के अफसरों के खिलाफ अनोखा आंदोलन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध
पिछले 28 दिनों से यमुना एक्सप्रेसवे के सालारपुर अंडरपास के नजदीक कई समस्याओं को लेकर बीकेयू अजगर संगठन क्षेत्रीय किसानों के साथ धरने पर बैठा है। रविवार को यमुना प्राधिकरण के अफसरों के खिलाफ किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाकर धरना स्थल पर विरोध जताया। किसानों का कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। तब तक वह इसी तरह अपना विरोध जताते रहेंगे।
Recommended Video

किसानों से वार्ता करने नहीं आया कोई अधिकारी
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर ने बताया कि करीब 28 दिन से क्षेत्रीय किसानों के साथ उनका संगठन धरने पर बैठा हुआ है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुआवजा समेत कई मुद्दों को लेकर यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन अभी तक किसानों से वार्ता करने के लिए प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। जिसको लेकर क्षेत्र किसानों में रोष है।

भैंस के आगे बीन बजाकर अधिकारियों के कान खोलने का काम
हरवीर नागर ने बताया कि रविवार को विरोध जताते हुए धरना स्थल पर रीलखा, सालारपुर, अट्टा फतेहपुर, गढ़ी दनकौर, नवादा, मोहम्मदपुर गुर्जर, गुनपुरा, औरंगपुर, चचूला, डेरीन गुजरान, जगनपुर और इमलिया आदि गांवों के किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाई है। उनका कहना है कि भैंस के आगे बीन बजाकर प्राधिकरण के अधिकारियों के कान खोलने का काम किया गया है। इस दौरान जबर सिंह मलिक, संजीव नागर, सुंदर नागर, इंदरजीत प्रधान, प्रभु प्रधान, उधम नागर, हाजी केहर, उत्तम मूंजखेड़ा, नरेश चपरगढ़, नीरज सरपंच, सुखपाल नागर, बीरन नागर, विकल प्रधान और यतेंद्र प्रधान समेत कई किसान उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications