तलाक नहीं देने पर सुपारी दे प्रेमी से कराई पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Noida News, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 में रहने वाले सेल्स मैनेजर रूपेंद्र कुमार की 28 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रूपेंद्र हत्याकांड का चौंकान वाले खुलासा करते हुए प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पत्नी जूलरी लेकर फरार हो गई।

क्या है मामला

क्या है मामला

एसएसपी वैभव कृष्ण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को गौड़ सिटी- 2 गैलेक्सी नॉर्थ ऐवेन्यू सोसायटी के पास एक कार में एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान रूपेंद्र चंदेल के रुप में हुई थी। रूपेंद्र मूलरूप से महोबा के रहने वाले हैं। फिलहाल नोएडा स्थित एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

पत्नी ने नहीं दी तहरीर

पत्नी ने नहीं दी तहरीर

पति रूपेंद्र की हत्या की सूचना के बाद पत्नी मौके पर पहुंची थी, लेकिन बिना तहरीर दिए वापस लौट गई। बता दें कि रूपेंद्र के एक दोस्ट प्रशांत ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने जो सबूत इकट्ठे किए, गवाहों की निशानदेही और साइंटिफिक तथ्यों के आधार पर इस केस का खुलासा कर दिया।

हत्या की मुख्य वजह बना 'तलाक'

हत्या की मुख्य वजह बना 'तलाक'

एसएसपी की मानें तो हत्या की मुख्य वजह 'तलाक' बना। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि मृतक रूपेंद्र सिंह चंदेल की पत्नी अमृता के साथ अभियुक्त ओमवीर के शादी से पहले ही अवैध संबंध थे। शादी के बाद भी ओमवीर का अमृता के घर आना-जाना था। इस बात की भनक रूपेंद्र को लग गई। जिसके बाद रूपेंद्र ने विरोध किया। जिसके बाद अमृता ने अपने पति से तलाक मांगा, लेकिन रूपेंद्र तलाक देने के लिए तैयार नहीं था।

प्रेमी को 3 लाख रुपये देकर कराई हत्या

प्रेमी को 3 लाख रुपये देकर कराई हत्या

पुलिस ने बताया कि अमृता ने अपने प्रेमी ओमवीर को 3 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश रची थी। ओमवीर ने सुमित व भूले के साथ मिलकर 28 अप्रैल की दोपहर गौड़ सिटी के सामने स्थित पुराना हैबतपुर के सर्विस रोड पर चलती गाड़ी में रुपेन्द्र सिंह चन्देल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रेमी ओमवीर, सुमित कुमार और भूले को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली। एसएसपी ने बताया कि अमृता को भी पुलिस जल्दी गिरफ्तार कर लेगी।

ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+