होली पर सरेराह अश्लील डांस करने वाली युवतियों और उनके सहयोगी को Noida Police ने किया गिरफ्तार
Noida Police: उत्तर प्रदेश के नोएडा जनपद में होली के दिन स्कूटी पर सवार होकर अश्लील डांस करने तथा अन्य जगहों पर भी अश्लील डांस करने वाली लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मामले में लोगों द्वारा पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी।
पुलिस द्वारा गाड़ी नंबर के आधार पर तत्काल स्कूटी का चालान कर दिया गया था। 33000 का चालान किए जाने के बावजूद भी लड़कियों द्वारा लगातार इंस्टाग्राम पर अलग-अलग जगह पर डांस करके वीडियो अपलोड किए गए। उसके बाद दोबारा चालान हुआ था।

इस मामले में सोशल मीडिया पर लगातार लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही थी। उसके बाद थाना सेक्टर 113 पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों युवतियों और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों को वेदवन पार्क के पास से पकड़ा गया है।
स्कूटी पर बैठकर अश्लील डांस करने और अश्लील तरीके से रंग लगाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली दोनों लड़कियों और उनके सहयोगी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279/290/294/336 और 337 के तहत कार्रवाई की गई।
पार कर दीं थी अश्लीलता की हदें
तीनों लोगों द्वारा होली पर ऐसे वीडियो बनाए गए जिससे नेटीजंस का गुस्सा फूट गया। लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर इनको खूब खरी खोटी सुनाई गई। उसके बाद एक चैनल से बातचीत के दौरान इन लड़कियों द्वारा कहा गया कि उनके पास चालान भरने के लिए पैसे नहीं है।
लड़कियों द्वारा यह भी कहा गया कि लोगों को ऐसे वीडियो पसंद आते हैं जिसके चलते उन लोगों द्वारा ऐसे वीडियो बनाए जाते हैं। यदि लोगों को ऐसे वीडियो पसंद नहीं है तो आगे से वह इस तरह के वीडियो नहीं बनाएंगी।
यह भी बता दें की होली पर ही मेट्रो में भी इनके द्वारा वीडियो बनाया गया था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फिलहाल तीनों के खिलाफ पुलिस द्वारा गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications