छात्रा का अपहरण करने वाला गिरफ्तार, कहा- 'मुझे अच्छी लगी इस लिए ले भागा'

Noida News, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सरेआम एक छात्रा के अपहरण करने का मामला सामने आया है। छात्र के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की दी। पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा करने के बाद अपहरणकर्ता के चंगुल से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया।

कार समेत किया था छात्रा का अपहरण

कार समेत किया था छात्रा का अपहरण

निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा शनिवार देर रात नोएडा सेक्टर 127 से बख्तावरपुर गांव के पास अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए आई थी। दोस्त गाड़ी से बाहर निकलकर खाना लेने के लिए चले गए। ताक लगाए बैठे आरोपी ने जैसे ही छात्रा को गाड़ी में अकेला देखा पाया, वो गाड़ी सहित छात्रा का अपहरण कर ले गया। यह सूचना जैसे पुलिस को वायरल सेट पर मिली, वैसे ही नोएडा पुलिस एकदम चौकन्नी हो गई।

अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्सप्रे-वे पुलिस को अपहरणकर्ता की लोकेशन पंचशील इंटर कॉलेज के पास मिली तो पुलिस ने 3 किलोमीटर यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर पीछाकर अपहरणकर्ता को पकड़ लिया और लड़की सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है ये पूरा मामला एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र का है।

बागपत का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम आशू निवासी बागपत बताया है। आशू गाड़ी वाशिंग का काम करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी आशू से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कहना है कि मुझे अच्छी लगी इस लिए ले भागा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+