नोएडा: दोनों बेटियों ने पुलिस से कहा- पापा करते हैं रेप, सौतेली मां देती है साथ

नोएडा। उत्तर प्रदेश के दनकौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों ने अपने पिता पर पिछले तीन साल से उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत करने पर उनका पिता उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। यही नहीं दोनों बहनों ने अपनी सौतेली मां पर भी पिता का साथ देने का आरोप लगाया है। दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए पिता के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। दोनों सगी बहनों ने पुलिस को बताया कि 14 साल पहले कुछ वर्ष पहले पिता ने उनकी मां के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पिता को जेल भेज दिया था। कई वर्ष तक जेल में रहने के बाद रिहा होते ही पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पीड़ितों में से एक ने बताया कि पहली मां से वह दो बहनें हैं। वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है उसकी छोटी बहन उससे दो साल छोटी है।

परेशान छात्रा ने की पुलिस में शिकायत

परेशान छात्रा ने की पुलिस में शिकायत

आरोप है कि पिछले तीन वर्ष से कलयुगी पिता दोनों बहनों से दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता था और जमकर पिटाई करता था। पिता के अत्याचारों से परेशान होकर दोनों बहनों ने गुरूवार को दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित बहनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

दनकौर कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों बहनों की शिकायत पर उनके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सौतेली मां के ऊपर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+