Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Noida Police Action: एक हफ्ते में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों को लगी गोली, लूट के आरोपियों से मुठभेड़

दिल्ली एनसीआर की नोएडा पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरु कर दिया है। इसकी ताजा बानगी पिछले एक हफ्ते में देखी गई है। जहां महज पांच दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं और जेल भेजे गए हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है ग्रेटर नोएडा से, जहां 3 लूट के आरोपियों के साथ सुरजपुर थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक बदमाश के गोली लगी है।

बी फार्मा के स्टूडेंट से लूटपाट
बता दें कि बीते रविवार नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के ओमीकरोन गोल चक्कर के पास बी फार्मा के स्टूडेंट से स्प्लेंडर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाश स्टूडेंट की पल्सर मोटरसाइकिल, 1000 की नगदी व एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। इस सूचना पर सुरजपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया और टीम का गठन कर उन बदमाशों की तलाश में जुट गई।

Noida Police Action More than half a dozen miscreants were shot in encounter with in a week

चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़
इन्ही बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जनपद गोलचक्कर पर नाकाबंदी कर चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को दो मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह लोग नहीं रुके और उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को दौड़ा दिया। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया। जबकि दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।

Noida Police Action More than half a dozen miscreants were shot in encounter with in a week

फरार बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग जारी
मुठभेड़ के बाद घायल हुए बदमाश की पहचान अरूण निवासी खैरली हाफिज पुर थाना दनकौर के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से बीफार्मा छात्र से लूटी हुयी पल्सर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्पलैंडर मोटरसाइकिल, 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतमस, 2 अन्य मोबाइल बरामद किये गए है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। वही घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Noida Police Action More than half a dozen miscreants were shot in encounter with in a week

महज 7 घंटे के अंदर ही लूट का खुलासा
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश नें अपने साथियों के साथ मिलकर ओमिक्रान गोलचक्कर के पास एक बीफार्मा के छात्र से रविवार रात को करीब 9 बजे स्पलैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीफार्मा के छात्र से एक पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल व 1,000 रूपये लूट लिये थे। महज 7 घंटे के अंदर ही इस लूट का खुलासा कर दिया गया है। वहीं गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास की और ज्यादा जानकारी बताई जा रही है।

Noida Police Action More than half a dozen miscreants were shot in encounter with in a week

एक हफ्ते में इतने बदमाशों को लगी गोली
आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते की कार्यवाही में पुलिस की पहली मुठभेड़ बिसरख थाना क्षेत्र में हुई जिसमें चैन लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गोली लगी। अगले दिन 3 अगस्त को बिसरख थानाक्षेत्र में ही एटीएस गोलचक्कर के पास पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ। 5 अगस्त को थाना सेक्टर 142 में पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी तो 6 अगस्त को दादरी पुलिस ने कार में सवारी बैठाकर लूटने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 6 अगस्त को ही थाना सेक्टर 58 पुलिस को एक बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली तो देर रात सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+