Noida News: जूस में थूक मिलाकर ग्राहकों को पिलाने वाले दो शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Noida News: नोएडा में ठेले पर जूस बेचने वाले दो लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उनके द्वारा जूस में थूक मिलाकर ग्राहकों को पिलाया जा रहा था। मामले में रविवार को पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार करने के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को जूस पीने गए एक ग्राहक को जूस देते समय आरोपियों ने जूस की गिलास में थूक दिया था। इस मामले की शिकायत के बाद रविवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास जूस की दुकान है। उक्त दुकान पर वहीं के रहने वाले एक व्यक्ति जूस पीने के लिए गए थे। इस दौरान दुकानदारों द्वारा जूस में थूक मिलाया गया।
मामले में रविवार सुबह फेज 3 पुलिस थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जारी सूचना में बताया गया कि पकड़े गए एक शख्स का नाम जमशेद खान है तथा दूसरे का नाम शाहेब आलम है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 153ए(1)(बी), 270 और 34 के तहत मामला दर्ज दिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।
थूक लगाकर मसाज का भी वीडियो हुआ था वायरल
यह भी बता दें कि ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले लखनऊ के एक सैलून में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में भी ग्राहक द्वारा पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके पहले भी थूक लगाकर मसाज करने का संभल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब लगातार ऐसी घटनाएं आने के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और नाराजगी प्रकट कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications