नोएडा: कारोबारी के अर्धनिर्मित मकान में मिला मानव कंकाल, DNA जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने लिखा पत्र

नोएडा। खबर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले से है। यहां सेक्टर-26 स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में मंगलवार की रात एक मानव कंकाल मिला है। मानव कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही फेज-2 थाने की पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Noida News: A human skeleton has been recovered from a deserted house in Sector 26

ये मामला थाना सेक्टर 20 क्षेत्र का है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 26 में एक व्यक्ति का अर्धनिर्मित मकान है। बताया कि उक्त व्यक्ति ने आज अपने किसी परिचित को मकान को देखने के लिए भेजा, तो मकान के अंदर एक कंकाल दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया की विधि विज्ञान की टीम को मौके पर बुलाया गया है जो मामले की जांच कर रही है। तो वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर कंकाल का डीएनए कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर कंकाल को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। अशंका है कि करीब एक साल पहले प्लॉट में शव यहां फेंका गया था। क्योंकि एक साल से इस खाली प्लॉट में कोई नहीं आया था। इस संबंध में आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

परिचित की देखरेख में था प्लॉट
कारोबारी ने मकान की देखभाल के लिए एक शख्स को रखा हुआ था। मंगलवार को उनका एक परिचित कारपेट कारोबारी के कहने पर मकान की देखभाल के लिए आया था। ताला खोलकर जब मकान में दाखिल हुआ तो देखा कि टीन शेड के एक खाली कमरे में मानव कंकाल पड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+