Noida: नोएडा में जल्द लगेगा 40 टन का मैकेनाइजेशन प्लांट, खर्च होंगे 10 करोड़, ऐसे होगा कूड़े का निपटारा

Noida News: नोएडा में कूड़े के निस्तारण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक नई पहल की शुरूआत की है। इसके तहत कूड़े का निस्तारण साइंटिफिक तरीके से किया जाएगा। इस नई योजना के तहत नोएडा के सेक्टर 119 और 50 में दो नए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे। प्रत्येक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता करीब 40 टन होगी।

इस 40 टन में से 15 टन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी होगी, जबकि शेष 25 टन बायो-मेथेनाइजेशन का निपटारा होगा। इसके अलावा गीले कचरे के प्रबंधन के लिए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने की भी योजना है। इस सुविधा के लिए जगह की पहचान की जा रही है। फिलहाल शहर का सारा कचरा सेक्टर 145 में डाला जा रहा है, जहां दो लाख मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है।

waste treatment plant

5 हजार वर्ग मीटर में फैला होगा ये नया प्लांट
इस कचरे के प्रबंधन के लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया प्लांट 5,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा और इसकी क्षमता 40 टन होगी। जिम्मेदार कंपनी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का काम भी संभालेगी। उन्हें इस पहल में शामिल विशिष्ट क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

10 करोड़ रुपए आएगा खर्च
कंपनी 15 साल तक वैज्ञानिक तरीके (साइंटिफिक तरीके) से कचरे का निपटान करेगी। अगर इन कंपनियों का कार्य संतोषजनक रहा तो अनुबंध को तीन साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट में करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा एक और टीपीडी प्लांट की तैयारी चल रही है।

11 फरवरी तक मांगे आवेदन
प्राधिकरण ने प्लांट लगाने में रुचि रखने वाली कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनियां 11 फरवरी तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं, जबकि बोलियां 12 फरवरी को खुलेंगी। सबसे कम लागत वाली कंपनी को परियोजना के लिए चुना जाएगा। इन संयंत्रों का निर्माण आने वाले महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Bone Marrow Transplant क्या है? नोएडा में नवजात के लिए कैसा बना यूनिट? कितना आया खर्च? क्या डोनेट का प्रोसेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+