नोएडा: अवैध संबंधों का था शक, इसलिए बीच सड़क पर चुन्नी से किया पत्नी का कत्ल

नोएडा: अवैध संबंधों का था शक, इसलिए बीच सड़क पर चुन्नी से किया पत्नी का कत्ल

नोएडा, 18 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए शख्स ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगाता था उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध है।

Noida: Husband kills his wife on suspicion of illicit relations

प्राप्त समाचार के मुताबिक, लालता प्रसाद नोएडा फेज-3 थाना क्षेत्र के छजारसी गांव का रहना वाला है। उसकी सात महीने पहले कन्नौज निवासी 23 वर्षीय रंजीता से लव मैरिज हुई थी। लालता प्रसाद छजारसी में अपने भाई की मिठाई की दुकान पर ही बैठता है। पुलिस के मुताबिक, लालता प्रसाद 15 सितंबर की शाम को अपनी पत्नी रंजीता को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दवाई दिलाने गया था। टेंपो से उतरने के बाद रंजीता किसी से फोन बात करते हुए आगे चली गई।

कुछ देर बाद लालता प्रसाद अपनी पत्नी का पीछा करता हुआ पहुंचा तो उसने रंजीता को किसी युवक के साथ देख लिया। इसके बाद युवक तो मौके से फरार हो गया, लेकिन लालता प्रसाद में रंजीता की चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को कनावनी में सत्यम फार्म हाउस के पास छोड़कर आ गया। 16 सितंबर को महिला के शव की पहचान रंजीता के रूप हो गई थी। जिसके बाद फेस 3 थाना पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, मामला इंदिरापुरम थाने से जुड़ा होने के कारण इंदिरापुरम पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

पूछताछ में लालता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी रंजीता के अवैध संबंधों का शक था। इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने उसका मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+