Noida प्राधिकरण ने घर खरीदने के लिए निकाली ये खास स्कीम, इस दिन से भरे जाएंगे फार्म

नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-एनसीआर के सेक्टर 52, सेक्टर 62, सेक्टर 71, सेक्टर 99, सेक्टर 118 और सेक्टर 135 में आने वाले आवासीय परिसरों के लिए योजना को मंजूरी दे दी है।

noida housing scheme

Noida Authority: अगर आप भी नोएडा-एनसीआर में अपना आशियाना खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 340 फ्लैटों की स्कीम लॉन्च की है। इसमें निम्न आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और उच्च आय वर्ग (एचआईजी) सहित कई फ्लैट शामिल है। यह फ्लैट लकी ड्रॉ और ई-नीलामी के जरिए आवंटित किए जाएंगे।

यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में 208वीं बोर्ड बैठक हुई। इस बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-52, 62, 71, 99, 118 और 135 में आने वाले एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी, डुपलेक्स के 340 फ्लैट के आवंटन योजना को मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण के मुताबिक, इन फ्लैटों को खरीदने के लिए लोग 2 जनवरी 2023 से आवेदन कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कीम में करीब 25 फ्लैट का आवंटन ई-निलामी और बाकी का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में नोएडा में अपना घर खरीदने वालों लोगों के पास यह एक अच्छा मौका है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कहा गया है कि 'फ्लैट मालिकों के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक विभाग में आवासीय और स्पोर्ट्स सिटी भूखंडों के लिए 1 जनवरी से 31 मार्च तक पुनर्निर्धारण की सुविधा लाई जाएगी।'

Recommended Video

      गौतमबुद्धनगर: नववर्ष पर गलती से भी न करे ये भूल, वर्ना जुर्माने के साथ होगी जेल

      प्राधिकरण के मुताबिक, इन फ्लैटों को खरीदने के लिए लोग 2 जनवरी 2023 से 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्राधिकरण के मुताबिक, ऐसे लोग जिन्होंने रजिस्ट्री होने के 12 साल बाद आवासीय भूखंडों पर निर्माण नहीं कराया है, उनको भी आखिरी मौका दिया जा रहा है। ऐसे लोगों को 30 मार्च तक का समय है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+