Noida में महिला ने घरेलू सहायिका के साथ की मारपीट, विरोध करने पर लिफ्ट से बाहर फेंका, केस दर्ज

नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला की तरफ से घरेलू सहायिका से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घरेलू सहायिका और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Noida

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, नोएडा में मालकिन की तरफ से घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना सेक्टर 120 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक महिला ने घरेलू सहायिका से सबसे पहले लिफ्ट में मारपीट की। वहीं, जब उसने विरोध किया तो उसे लिफ्ट से बाहर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई।

जिस महिला ने घरेलू सहायिका के साथ बर्बरता की उसकी पहचान शेफाली कौल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला ने घरेलू सहायिका अनीता (20) से 24 घंटे काम करने को लेकर एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करवाया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर वह घरेलू सहायिका के साथ बर्बरता करती थी और हर दिन मारपीट भी करती थी।

वहीं, मंगलवार को भी काम नहीं करने को लेकर उसने घरेलू सहायिका से लिफ्ट में मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसने उसका गला दबा दिया और लिफ्ट से बाहर फेंक दिया। जिसकी वजह से घरेलू सहायिका को गर्दन सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए फेज 3 थाना प्रभारी ने बताया कि युवती क्लियो काउंटी में शेफाली कौल के घर पर रहती थी। समझौते के अनुसार, अनीता को नोएडा निवासी के लिए 24*7 दिन काम करने के लिए नियुक्त किया गया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पीड़ित के परिजनों ने भी कौल पर मारपीट और दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि यह कोई पहले मामला नहीं जब नोएडा में इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा केस: मौत के बाद पहले अस्पताल ले जाने का Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+