Noida : देश के सबसे बड़े ‘जेवर एयरपोर्ट’ पर निर्माण से पहले धमाका, 9 लोग घायल 2 गंभीर
Cylinder Blast At Noida International Airport : जेवर एयरपोर्ट की अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया हैं। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गयें, जिनमे 2 की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जनपद अंतर्गत जेवर इलाके में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया हैं। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गयें, जिनमे 2 की हालत नाजुक बनी हुई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हैं।
निर्माणधीन जेवर एयरपोर्ट पर सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हडकंप
जनपद गौतमबुद्ध नगर अंतर्गत जेवर इलाके के किशोरपुर गाँव के समीप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा हैं। जहाँ गुरूवार की देर रात अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर अचानक एक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटने से हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था, कि इस हादसें में साइट पर काम कर रहे 8 कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही अधिकारियों में हडकंप मच गया हैं, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ सभी का उपचार चल रहा हैं।

चाय की दुकान पर फटा सिलेंडर, भाग खड़े हुए लोग
दरअसल, जेवर क्षेत्र अंतर्गत किशोरपुर गाँव के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिस साइट पर काम चल रहा हैं, इसी रास्ते से निर्माण सामग्री लेकर आने वाले बड़े वाहनों के आवगमन का रास्ता बना हुआ हैं। जिसके पास गाँव के कुछ लोगों ने कमाई के लिए चाय की छोटी छोटी दुकाने बना रखी हैं। जिन पर कर्मचारी व ट्रक चालक चाय पीते हैं। इन चाय की दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग होता हैं। वही अरविन्द नाम के शख्स की दुकान पर भी रात्रि के समय कुछ कर्मचारी चाय पी रहे थे। तभी सिलेंडर धमाके के साथ फटा जिसकी चपेट में 8 कर्मचारियों सहित दुकान मालिक चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Recommended Video

जेवर में बन रहा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
जेवर में जिस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा हैं, उसे स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी बना रही हैं। जिसका कंस्ट्रक्शन का टेंडर भारत की सबसे बड़ी कंपनी टाटा प्रोजेक्टस के पास हैं। करीब 1 वर्ष से टाटा कंपनी के कर्मचारी इस कंस्ट्रक्शन में लगे हैं। इतना ही नही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा हैं और यह पहला हादसा हैं जो सामने आया हैं। वही अभी तक निर्माण कंपनी का भी इस घटना पर कोई बयान नही आया हैं।
एडिशनल डीसीपी ने जाना घायलों का हाल
वही सिलेंडर हादसे की सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना। पुलिसधिकारी के मुताबिक सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों को भी आदेशित कर दिया गया हैं। सिलेंडर हादसे में गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई है।












Click it and Unblock the Notifications