OMG ! ज़िंदगीभर की कमाई -पूर्व DG ने गंवाई, फॉरेक्स ट्रेंडिंग के लालच में फंस गए साहब, गंवा बैठे 2.54 करोड़
फॉरेक्स ट्रेंडिंग के चक्कर मे सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) के पूर्व डीजे साइबर क्राइम के चक्कर में जिंदगीभर की कमाई लूटा बैठे। पहले मुनाफा कमाकर ठगों ने और मुनाफे का लालच दिया, फिर 2.54 करोड़ की रकम हड़प ली।

यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा सेक्टर-30 के रहने वाले सीपीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड DG अनिल कुमार शर्मा द्वारा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई हैं कि साइबर जालसाजों द्वारा ब्रिटेन की ट्रेंडिंग वेबसाइट में निवेश कराने के एवज में 2.54 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। वही साइबर टीम के अधिकारियों द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।
अनजान कॉल से हुई ठगी की शुरुआत
नोएडा के रहने वाले अनिल शर्मा साल 2015 में सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) से DG के पद से रिटायर हुए थे। अनिल शर्मा के मुताबिक जून 2022 में लंदन से एक अनजान नंबर से फोन आया। जिसमे कॉल करने वाले ने अपना नाम स्वपनिल बताया था। जिसके बाद स्वपनिल नाम के शख्स ने उन्हें ब्रिटेन की ट्रेंडिंग वेबसाइट 'लेक्सट्रेंड डॉट कॉम' में निवेश कर मुनाफ़ा कमाने की बात कही थी। इतना ही नहीं बल्कि इसको लेकर स्काइप पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।

पहले दिया मुनाफा फिर हड़प ली रकम
रिटायर्ड DG अनिल कुमार शर्मा द्वारा द्वारा सबसे पहले उन्होंने 250 यूएस डॉलर का निवेश किया। जिससे कुछ दिन बड़ा मुनाफा हुआ। उसके बाद उन्होंने दूसरी बार रकम बढाकर निवेश किया। जिसके बाद उन्हें दूसरी बार भी अच्छा मुनाफा हुआ, और उन्हें अच्छी रकम वापस मिली।
100 % बोनस के लालच में गंवाई ज़िंदगीभर की कमाई
इसके बाद लगातार मुनाफा कमाने के चक्कर मे अनिल शर्मा का लालच बढ़ गया और उन्होंने ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मे ज़िंदगी भर की कमाई करीब 2.54 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। लेकिन इसके बाद अनिल शर्मा की रकम वापस नही आई। जिसके बाद उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन कोई रेस्पोंस नही मिला। काफी समय कोशिश करने बाद भी जब उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्हें अपने साथ हुई जालसाजी का पता चला।

Recommended Video

नाइजीरियाई गैंग पर ठगी का शक, मुकदमा दर्ज
वहीं ठगी होने के बाद अनिल कुमार शर्मा ने साइबर क्राइम पॉर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। साइबर इंस्पेक्टर रीता यादव ने इसके पीछे नाइजीरियाई के गैंग के लोगों के होने की संभावना बताई हैं। फिलहाल साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और आगे कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications