Noida: गारमेंट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, क्रेन से 10 लोगों का किया गया रेस्क्यू
नोएडा की एक कंपनी में आज सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग में फंसे 10 को रेस्क्यू किया।

दिल्ली एनसीआर नोएडा में आज सुबह एक कंपनी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय करीब 10 लोग बिल्डिंग में फंसे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद प्रशासन और दमकल कर्मियों ने आसपास की सभी अन्य बिल्डिंग को भी खाली करवा दिया।

Recommended Video

मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां, क्रेन से 10 लोगों का सफल रेस्क्यू
दरअसल, पूरा मामला नोएडा सेक्टर-10 में कपड़े की करिश्मा फैशन कंपनी की बिल्डिंग का है। जहां गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची हैं। साथ ही भीषण आग को देखते हुए आसपास की बिल्डिंग को भी खाली कराया गया। वहीं मौके से मिली ताजा प्राप्त जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की क्रेन से फंसे 10 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि धुंए के कारण अंदर फंसे कुछ लोग बेहोश हो गए थे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस कारण से लगी है।












Click it and Unblock the Notifications