छुट्टी मांगने वाले नोएडा डीएम का ट्रांसफर कर विभागीय कार्रवाई के आदेश, नए जिलाधिकारी बने सुहास एलवाई

नोएडा. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही उनके ​खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, उनकी जगह जिलाधिकारी के पद पर सुहास एलवाई की तैनाती की गई है। यह जानकारी सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर.के तिवारी ने मीडिया को दी। आर.के तिवारी ने कहा कि, गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस को लेकर की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा में पाया गया कि जिलाधिकारी के स्तर पर समन्वय में काफी कमी पाई गई, पॉजिटिव पाए गए लोगों को क्वारंटाइन करने में भी कमी पाई गई, जिसके कारण पॉजिटिव मामले बढ़े हैं।

Noida DM Brijesh Narayan Singh Transferred, Suhas Alwai the new-DM of Gautam Buddh Nagar

मालूम हो कि, सोमवार को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंचकर समीक्षा बैठक की थी। जिसमें नोएडा के तत्कालीन डीएम बीएन सिंह (बृजेश नारायण सिंह) के अलावा कमिश्नर आलोक सिंह, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा ओर यमुना अथॉरिटी के सीईओ भी मौजूद रहे। जब मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा के अफसरों की लापरवाही दिख रही है और अब तक सीजफायर कंपनी की तालाबंदी क्यों नहीं की गई। अधिकारी 2 महीने से क्या कर रहे थे?' तो बीएन सिंह निरुत्तर हो गए। तब सीएम योगी ने उन्हें डांटा। जिसके बाद बीएन सिंह ने कहा मैं नोएडा में काम नहीं करना चाहता। उसके बाद ही उन्हें यहां से हटा दिया गया।

Noida DM Brijesh Narayan Singh Transferred, Suhas Alwai the new-DM of Gautam Buddh Nagar

इस पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर.के तिवारी ने कहा कि, नोएडा जिला प्रशासन ने लापरवाही बरती। अब बीएन सिंह के खिलाफ विभागीय जांच आलोक टंडन द्वारा की जाएगी। वहीं, यूपी के प्रधान स्वास्थ्य सचिव ए.एम. प्रसाद ने कहा कि, कोविद-19 के मामले बढ़कर 88 हो गए हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश में ठीक हो चुके 14 लोग भी शामिल हैं। मेरठ में कोरोना के 13 केस सामने आए थे, वहीं गौतमबुद्धनगर में सबसे ज्यादा 36 मामले सामने आए हैं। फोटो में आप देख रहे हैं कि, नोएडा स्थित दफ्तर में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बौद्ध नगर के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उसके बाद उन्होंने पलायन करते असहाय लोगों को खाना बांटा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+