Noida Advocate Murder: करोड़ों की प्रॉपर्टी बनी हत्या की वजह, 24 घंटे तक स्टोर में छिपा रहा आरोपी पति

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शरीर उनके ही बंगले से बरामद हुआ। पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली।

दरअसल हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक महिला के पति ने ही की थी। घटना के बाद से वो गायब था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे खोज निकाला। अब उससे पूछताछ की जा रही। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी के चलते ये हत्या हुई है।

Noida Advocate Murder

पुलिस के मुताबिक रेनू सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं। दो दिनों से उनके भाई उनको फोन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। जब पुलिस टीम नोएडा सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी पहुंची, तो वहां पर रेनू का शव मिला।

घर में कोई दूसरा मौजूद नहीं था। ऐसे में उनके घर वालों ने उनके पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस उसकी खोज कर रही थी, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। बाद में पता चला कि वो घर के ही स्टोर रूम में छिपा है। रात करीब 3 बजे उसको वहां से निकालकर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान अजय नाथ के रूप में हुई है। वो भारतीय राजस्व सेवा में था, लेकिन करीब दो साल पहले रिटायर हो गया। जांच में पता चला कि हमेशा पति-पत्नी में अनबन हुआ करती थी। इसी वजह से जब फोन नहीं उठा, तो उनके भाई को अनहोनी का शक हुआ।

पुलिस भी जबरन घर में घुसी, तब जाकर इस कांड का खुलासा हो पाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बंगले को 4 करोड़ में बेचने की योजना बनाई थी। उसने एडवांस भी ले लिया, लेकिन उसकी पत्नी तैयार नहीं थी। इस वजह से उनके बीच विवाद हो गया और उसने उनकी हत्या कर दी।

कैंसर से थीं पीड़ित
पुलिस के मुताबिक रेनू सिन्हा कैंसर से जूझ रही थीं, लेकिन पिछले महीने ही डॉक्टरों ने उनको कैंसर मुक्त घोषित कर दिया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि खून ज्यादा बहने की वजह से उनकी मौत हुई। फिलहाल घटनास्थल से सारे सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+