Noida: आवारा कुत्तों के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, महिला और उसके पालतू कुत्ते को नोच खाने की कोशिश
एक महिला को अपने पालतू कुत्ते को पार्क में टहलाना महंगा पड़ गया। उन दोनों के ऊपर कुछ आवारा कुत्तों द्वारा बेहद ही ख़तरनाक हमला कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक पॉश सोसाइटी में कुछ आवारा कुत्तों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान महिला के पास उसका पालतू कुत्ता भी था, जिसपर इन आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया है। इस वीडियो में सोसाइटी के अंदर आवारा कुत्त्तों के आतंक की खौफनाक वारदात कैद हुई है।

पार्क में टहलने के दौरान कुत्तों का खौफनाक हमला
बता दें कि पूरी घटना नोएडा के सेक्टर 78 स्थित महागुन मजेरिया सोसाइटी (Mahagun Mezzaria society) की है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जब महिला अपने पालतू कुत्ते को पार्क में टहलाने ले गई थी, उसी वक्त 3-4 आवारा कुत्तों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला पहले तो आवारा कुत्तों के झुंड को पहले तो भगाने की कोशिश करती है और नाकामयाब होने पर अपने पालतू कुत्ते को गोदी में ही उठा कर भागने लगती है।

घबराई हुई और खौफ में है महिला
इसके बाद भी कुत्ते उस महिला का पीछा नहीं छोड़ते है, बल्कि उसका पीछा करते हैं और काटने का प्रयास भी करते हैं। महिला द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने और काफी दूर भागने के बाद ये कुत्ते उनका पीछा छोड़ते हैं। इस दौरान महिला बेहद ही घबराई हुई और खौफ में नजर आती है। वहीं इस घटना में महिला और उसके पालतू कुत्ते को चोटें। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को अब जमकर शेयर भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों के हमले की खबरे आए दिन सामने आती हैं। प्रशासन को इसका जल्द समाधान करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications