नोएडा : 81 साल का चित्रकार 7 साल से कर रहा था किशोरी का यौन शोषण, गिरफ्तार

नोएडा, 16 मई: नोएडा पुलिस ने 81 साल के एक चित्रकार को 17 साल की लड़की के साथ 'डिजिटल रेप' के आरोप में गिरफ्तार किया है। चित्रकार मौरिस राइडर मूल रूप से यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। वह करीब 22 साल से नोएडा में रह रहा है। मौरिस पहले हिंदू था और बाद में उसने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। चित्रकार पर किशोरी से अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगा है।

Noida 81 Year Old Artist Arrested For Raping Minor girl Over 7 Years

10 साल की उम्र में बच्ची को लेकर आया था साथ

नोएडा के सेक्टर-39 थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ तब लेकर आया था जब उसकी उम्र 10 साल थी। आरोपी ने उसके पिता से कहा था कि वह उसका लालन-पालन करेगा और यह कह कर उसे अपने साथ लेकर नोएडा आ गया। यहां उसका यौन शोषण करता रहा। वह जब भी इसका विरोध करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। चित्रकार किशोरी का पिछले सात साल से यौन शोषण कर रहा था। बच्ची की उम्र अब 17 साल है। इन सात सालों तक आरोपी बच्ची के साथ रेप कर रहा था। विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारता-पीटता था।

वीडियो भी बनाए, दवाइयां खाकर करता था शोषण

इस मामले में नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया की आरोपी सात साल पहले बच्ची को लेकर आया था और तब से उसका यौन शोषण कर रहा है। वह बच्ची की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करता था। वहीं, इस मामले में बच्ची ने बताया की आरोपी दवाइयां खा कर उसके साथ शोषण करता था। पीड़िता ने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी है, जिसमें चित्रकार की करतूत उजागर हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+