यहां मौत के डर से लोग नहीं पीते पानी, दुल्हनों के पड़े लाले
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर के गांव में लोग पानी पीने से डरते हैं। हालत ऐसी है कि यहां आने-जाने वाले न तो यहां का पानी पीते है और न ही चाय के लिए कोई किसी को पूछता है। दरअसल यहां के लोगों के मन में डर है कि पानी पीने से उनकी मौत हो जाएगी।

ये डर भी लाजिमी है। नोएडा के कुछ गांवों में कैंसर मरीजों की संख्या सामान्य से कुछ ज्यादा ही बढ़ती जा रही है। नोएडा के इन गांवों में लगभग हर घर में कैंसर मरीज मिल जाएंगे। इसी डर के चलते यहां लड़कों की शादी नहीं हो पा रही हैं। कोई अपनी बेटी को मौत के इस गांव में नहीं भेजना चाहता है। ऐसे में लोग अपनी जमीन-जायदात बेचकर गांव से निकलने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कई लोग तो जा भी चुके हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर के बिसरख खंड के खेड़ा धर्मपुरा गांव में कैंसर मरीजों की संख्मेंया सामान्य से ज्यादा है, लेकिन प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं है। धर्मपुरा के नज़दीक खेड़ा हाथीपुरा गांव भी कैंसर की चपेट में हैं। खेड़ा धर्मपुरा और हाथीपुरा के अलावा बिसरख ब्लॉक में आधा दर्जन गांवों- छपरौला, अच्छेजा, सादोपुर, सादुल्लापुर, दुजाना और बिशॉली में लोगों को अपने बेटे, बेटियों की शादी करने में दिक्कत आ रही हैं।
पानी में जहर
इलाके में जागरुकता बढ़ाने वाली संस्थाओं को भी यहां के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि इनकी वजह से ही मीडिया तक कैंसर की बातें पहुंची और अब गांव के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इलाके के भूजल में कैंसर पैदा करने वाले कण पाएं गए हैं। जिसकी वजह से फेफड़े, गले, दिमाग, स्तन, प्रोस्टेट, ब्लड कैंसर के चलते कई मौतें हो गई हैं। इलाके के नजदीक पनप रही कंपनियां इस प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। छपरौला में 250 छोटे, मध्यम और बड़े उद्योग हैं। इनमें से ज़्यादातर फ़ैक्ट्रियाँ औद्योगिक कचरे को बिना ट्रीटमेंट के सीधे खुले हुए नालों में डाल रहे हैं। ऐसे में ये कचरे पानी को दूषित कर रहे हैं।
फल-फूल रही है मिनरल वाटर इंटस्ट्री
इलाके में पानी के प्रदूषण के चलते मिनरल वाटर इंटस्ट्री तेजी से फल फूल रही है। कई निजी वाटर कंपनियां इलाके में काम कर रही है। लोग शादियों में भी खाना मिनिरल वाटर में ही बनवाते हैं। जिसकी वजह से खर्च भी बढ़ जाता है, लेकिन वाटर कंपनियों की चांदी है।












Click it and Unblock the Notifications