Noida: झगड़े में बीच-बचाव करना 16 वर्षीय बच्चे को पड़ा भारी, मौसा ने ही अपने भतीजे को मार दी गोली
शादी समारोह में मामा और एक युवक के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव कराना एक नाबालिग किशोर को महंगा पड़ गया। उस दबंग युवक ने बच्चे को गोली मार दी, जिससे उसकी जान चली गई।

ग्रेटर नोएडा मे शादी की खुशियों का माहौल उस समय गम में तब्दील हो गया, जब शादी में शरीक होने आए एक युवक ने 16 साल के नाबालिक बच्चे को गोली मार दी। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नाबालिग बच्चे को बीच बचाव कराना पड़ा महंगा
आपको बता दें कि बीती रात ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के डीएफ फार्म हाउस में पुराना हैबतपुर के रहने वाले चरण सिंह प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी में शरीक होने आया पृथला गांव का युवक धर्मेंद्र भी था। इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र और लड़के के मामा की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद और बढ़ गया और बात गाली गलौज तक आ गई। इसी बीच 16 साल का नाबालिग बच्चा जिसका नाम ताविस यादव है, उसने धर्मेंद्र और अपने मामा की बीच में आकर बीच-बचाव कराने की कोशिश की।
Recommended Video

घात लगाकर किया इंतजार, फिर मारी गोली
इसके बाद सब लोग लड़की विदा होने के बाद अपने-अपने घर पहुंच गए। लेकिन वहीं घात लगाए धर्मेंद्र नाम के युवक ने जैसे ही बीच-बचाव करने वाले नाबालिक बच्चे को देखा, उसने तुरंत बच्चे को गोली मार दी। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर की टीम ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवक की तलाश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications