नोएडा में बस, ट्रक में टक्कर, 9 बच्चे घायल

दुर्घटना के समय आर्मी पब्लिक स्कूल की इस बस में 38 छात्र सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में नौ छात्र घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि दो छात्रों को फैक्चर हुआ है जबकि अन्यों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि शीतलहर के कारण विद्यालयों को 18 जनवरी तक बंद रखने के आधिकारिक आदेश के बावजूद बच्चे स्कूल कैसे जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications