मुंबई की मॉडल ने नोएडा में बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सामने आई ये वजह
ग्रेटर नोएडा, 29 जून: गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसायटी में सुसाइड का मामला सामने आया है। प्रिया नाम की एक मॉडल ने पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। मामले की जांच जारी है।
Recommended Video

मुंबई में मॉडलिंग करती थी प्रिया, बड़ी बहन के घर आई थी
पुलिस के मुताबिक, प्रिया मुंबई में रहकर मॉडलिंग करती थी। वह अपनी बड़ी बहन के यहां नोएडा आई थी। प्रिया के साथ ही उसका दोस्त भी आया था। प्रिया और उसके दोस्त ने रविवार देर रात तक पार्टी की थी। प्रिया की बड़ी बहन ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दे दी। इसके बाद प्रिया की मां सोमवार सुबह सोसायटी पहुंची और उसको जमकर डांट लगाई। प्रिया की मां के पहुंचने से पहले ही उसका दोस्त चला गया था।
मां की डांट से झुब्ध प्रिया ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान
माना जा रहा है कि मां की डांट से नाराज होकर प्रिया ने सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। इस मामले में एसपी योगेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जा रही है। अभी मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती है तो मॉडल के दोस्त को मुंबई से बुलाया जाएगा। आशंका जताई गई है कि प्रिया का दोस्त भी मॉडल है।












Click it and Unblock the Notifications