ग्रेटर नोएडा हाईवे पर कोहरे का कहर, कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं

Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सोमवार तड़के ही कोहरे का कहर देखने को मिला। कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफ़ेरल हाईवे पर दादरी थाना क्षेत्र में अकबरपुर गांव के पास करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में आधा दर्जन लोग हो गए। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा एक कार के ट्रक से टकराने के बाद हुआ। कोहरे के कारण वाहन एक दूसरे से भिड़ते चले गए। चश्मदीदों के अनुसार कम विजिबिलिटी के चलते ये हादसा हुआ।

Many vehicles collided in greater noida due to heavy fog

पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लगी लाइट बंद थी जिससे बहुत कम दिख रहा था। सबसे बड़ी बात है कि हादसे के घंटों बाद भी NHAI हाईवे ऑथरिटी की तरफ से रेस्क्यू दस्ता नहीं पहुंचा। रेस्क्यू न होने से एक्सप्रेस वे पर लम्बा जाम लग गया। इस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के थाना दादरी के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल पर बील अकबरपुर टोल की है। बील अकबरपुर टोल से लगभग 1 किलोमीटर आगे करीब 8 ट्रक और 2 गाड़ियों की जबर्दस्त टक्कर हुई।

Many vehicles collided in greater noida due to heavy fog

एक कार के ट्रक से टकराने के बाद एक के बाद एक वाहन आपस में लगातार टकराते रहे और लोग घायल होते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच हई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-गिरी 5000 लीटर पानी की टंकी, हाथ धोने गए लोग जिंदगी से हाथ धो बैठे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+