पत्नी की करतूत बयां कर युवक ने लगाई फांसी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। युवक का शव घर में ही कमरे में लटका ​हुआ मिला। मौत के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सूरजपुर कोतवाली ने पत्नी, उसके माता-पिता और चाचा पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

man hanged himself after being harassed by wife and in laws in greater noida

घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा में रहने वाले अरुण कुमार ने सुसाइड कर लिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और अपनी जांच शुरू कर दी थी। अब अरुण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 306 का मुकदमा दर्ज कर वीडियो को अपनी जांच में जोड़ लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मृतका की पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीसीपी सेंट्रल हरिचन्द्र ने बताया कि पूरे मामले की सघनता से जांच की जा रही है। साथ ही वायरल वीडियो को भी जांच में जोड़ा गया है।

पिछले साल फरवरी में हुई थी शादी

भाई अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई अरुण की शादी 8 फरवरी 2019 को दिल्ली के संगम विहार निवासी धर्मपाल की पुत्री शीतल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शीतल का व्यवहार अरुण के प्रति ठीक नहीं था। अशोक ने बताया कि शीतल ने शादी की पहली ही रात अरुण से मनीष नाम के एक लड़के से अफेयर की बात कही थी। शीतल ने कहा था कि उसके माता-पिता ने जबरदस्ती शादी कर दी है। शीतल अक्सर झगड़ा कर अपने मायके चली जाती थी। शिकायत पर शीतल के परिजन उल्टा अरुण को धमकियां देते थे। आरोप है कि अरुण से उसके ससुराल वाले शीतल से तलाक दिलाने की एवज में 60 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर अरुण ने अपनी जान दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+