Noida : महिला शौचालय में युवती संग 'गंदा काम' कर रहा था कंपनी का मैनेजर, नजारा देख लेडी कॉन्स्टेबल के उड़े होश
नोएडा, 24 फरवरी: राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक शख्स युवती के साथ महिला शौचालय में आपत्तिजनक स्थिति में था। सार्वजनिक शौचालय में दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे। शक होने पर महिला सिपाही वहां पहुंची और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर टोका। महिला सिपाही के टोकने के बावजूद युवक युवती नहीं माने और उल्टा सिपाही पर ही गुस्सा दिखाने लगे। युवक युवती महिला सिपाही से बोले कि आपका काम हम जैसे लोगों को सुरक्षा देना है। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।

महिला शौचालय में युवती संग था मैनेजर
मामला नोएडा के सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास महिला शौचालय का है। घटना बीते सोमवार की शाम की है। बताया जा रहा है कि एक कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करने वाला शख्स एक युवती के साथ महिला शौचालय में अश्लील हरकतें कर रहा था। युवती भी उसका साथ दे रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही महिला सिपाही को शक हुआ। महिला सिपाही ने वहां देखा तो उसके होश उड़ गए।

महिला सिपाही से बोला - मेरी पर्सनल लाइफ है...
महिला सिपाही को महिला शौचालय में शख्स और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। महिला सिपाही ने दोनों को इसके लिए टोका तो उन्होंने कहा कि आपका काम हम जैसे लोगों को सुरक्षा देना है। महिला सिपाही की सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आई चालान कर दिया।

पुलिस ने युवक युवती के खिलाफ लिया एक्शन
पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने पर युवक और युवती प्राइवेट लाइफ होने की बात कहकर हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। महिला सिपाही से दोनों ने काफी देर तक बहस की। सूचना पर वहां पुलिस पहुंची और युवक और युवती को कोतवाली सेक्टर-58 ले आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शांतिभंग व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है जो सेक्टर-6 की एक कंपनी में मैनेजर है।












Click it and Unblock the Notifications