छह महीने बाद चालू किया मोबाइल तो पकड़ा गया बलात्‍कारी, नोएडा पुलिस ने सुलझाया गैंग-रेप केस

नोएडा पुलिस ने छह महीने पुराने गैंग रेप केस को सॉल्‍व कर लिया है। इसमें एक बालात्‍कारी को ट्रेक कर अरेस्‍ट कर लिया है। बालात्‍कारी ने छह माह बाद महिला का चुराया हुआ मोाबइल चालू किया तो पुलिस ने उसे तुरंत ट्रेस कर लिया।

UPPOLICE

पुलिस चाहे तो क्राइम पर बड़े स्‍तर पर कंट्रोल पाया जा सकता है। हाल ही में नोएडा पुलिस ने अपनी सर्तकता से छह महीने पहले महिला के साथ हुए गैंगरेप केस को अलर्ट के कारण सुलझा लिया है और एक आरोपी को अरेस्‍ट करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, जुलाई 2022 में नोएडा में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्‍कार करने के बाद बलात्‍कारी उसका मोबाई चुराकर फरार हो गया था। वहीं इस घटना के छह महीने बाद बीती 2 जनवरी को कथित बलात्‍कारी ने महिला का मोबाइल चालू किया तो पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया और उसे अरेस्‍ट करने में कामयाब हुई है।

Recommended Video

    गौतमबुद्ध नगर: सात जन्म का वादा भूल दबा डाला पत्नी का गला, हत्या करके फरार हुआ पति

    नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपी जसवंत कुमार ने अपने साले अभय प्रताप के साथ 21 जुलाई, 2022 को नोएडा के फेज-2 में एक महिला के साथ गैंग रेप किया था। दोनों लोगों ने महिला का मोबाइल फोन और पर्स भी चुरा भी चुराया था। इस घटना के बाद, पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की और इलाके की 150 फैक्ट्रियों में काम करने वाले लगभग 1,000 श्रमिकों से पूछताछ की लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर लापता चल रहे थे, लेकिन 2 जनवरी को उसने जैसे महिला का चुराया हुआ फोन ओपेन किया तो पुलिस अलर्ट थी इसलिए उसे तुरंत पता चल गया और मौके पर से उसे अरेस्‍ट कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि पुलिस निगरानी के डर से दोनों युवकों ने महिला के चोरी हुए मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर रखा था। हालांक अब छह महीने बाद, जसवंत कुमार ने फोन चालू किया, जिसने तुरंत पुलिस को अलर्ट कर दिया और तुरंत कार्रवाई की और उसे नोएडा सेक्टर -88 के फूलमंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी अभय प्रताप अभी फिलहाल लापता चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्ति फेज 2 में एक चाय की दुकान चलाते थे, अभय प्रताप को ट्रैक करने की कोशिश में हम लगे हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+