ग्रेटर नोएडा: जमीनी विवाद में अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को एक अधिवक्ता की उसके घर के बाहर ही गोलियों से भूनकर कर हत्या कर दी गई। ​दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। दरअसल, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा टू थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 का है, जहां पर अधिवक्ता फतेह खान की उनके घर के बाहर ही एक व्यक्ति ने फायरिंग करते हुए हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

lawyer shot dead in greater noida

घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बीटा टू थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 में अधिवक्ता फतेह मोहम्मद खान को उनके घर के बाहर ही एक व्यक्ति ने गोलियों से भून डाला। गोलियों से छलनी करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में अधिवक्ता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है।

खंगाले जा रहे सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे

पुलिस हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। साथ ही सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+