जेपी नड्डा पहुंचे Noida; एक दूसरे के टिफिन से भोजन किया शेयर, लोकसभा चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी द्वारा जनता से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। इसी सिलसिले में यह 'टिफ़िन मीटिंग' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जो टिफिन बैठक पहले तीन जून को आगरा में होनी थी, वह बुधवार को नोएडा में आयोजित की गई है। जिसके चलते जेपी नड्डा एक बजे अपना टिफिन लेकर नोएडा के सेक्टर-51 स्थित LPS स्कूल पहुंचे है। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा , विधायक पंकज सिंह, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर आदि मौजूद है।

एक दूसरे के टिफिन से भोजन किया शेयर
दरअसल, केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे एक महीने के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत ही भाजपा अध्यक्ष यह 'टिफिन बैठक' कर रहे हैं। इस बैठक के दौरान भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और भाजपा अध्यक्ष सभी के साथ बैठकर सामूहिक रूप से एक दूसरे के टिफिन से भोजन शेयर कर खाना खाते दिखाई दिए। यहां वह पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मौजूदा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे है। इस बैठक में करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद है।

लोक सभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा
टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिले के सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल है। बैठक में पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और पुराने कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। इनमें वे भी शामिल होंगे जिनके पास कभी कोई पद भी रहा होगा। ऐसे कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उनसे अनुभव लिया जाएगा। साथ ही पश्चिम यूपी में जमीनी हकीकत क्या है इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications