Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ACE ग्रुप के दिल्ली-नोएडा समेत ठिकानों पर IT Raid, अखिलेश के करीबी हैं अजय चौधरी

ACE ग्रुप के दिल्ली-नोएडा समेत ठिकानों पर IT Raid, अखिलेश के करीबी हैं अजय चौधरी

नोएडा, 04 जनवरी: इनकम टैक्स विभाग ने रियल एस्टेट कंपनी एसीई ग्रुप के दिल्ली, आगरा, नोएडा समेत ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एसीई ग्रुप के सभी ठिकानों पर सुबह 7 बजे से आईटी विभाग की टीमें छापेमारी कर रही है। बता दें, रियल एस्टेट कंपनी एसीई ग्रुप मालिक अजय चौधरी है। सूत्रों की मानें तो अजय चौधरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं।

Income Tax Department is conducting searches at ACE Group

इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की छापेमारी की खबर ने सुबह-सुबह राजनैतिक और बिजनेस गलियारों में हड़कंप मचा रखा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, आयकर विभाग दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा में रियल एस्टेट कंपनी एसीई ग्रुप और उसके प्रमोटर अजय चौधरी के यहां छापा मारा है। आईटी डिपार्टमेंट अजय चौधरी की संपत्तियों के बारे में जांच कर रही है।

तो वहीं, आगरा में नुओवा ग्रुप के प्रमोटर हरसिमरन सिंह अलघ की संपत्ती की भी इनकम टैक्स विभाग जांच रही है। खबर के मुताबिक, आईटी टीम ने ओम एक्सपोर्ट, आहूजा इंटरनेशनल, नोवा शूज और तारा इनोवेशन पर आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह नौ बजे से कार्रवाई शुरू की है। आगरा में आगरा में चार निर्यातकों पर और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी आयकर विभाग के निशाने पर है। खबर लिखे जाने तक आईटी टीम यहां पड़ताल कर रही है।

आपको बता दें, इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में कन्नौज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर भी छापेमारी की है और उन्हें हिरासत में लिया गया है। इससे पहले कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी में 197 करोड़ रुपए नकदी बरामद की गई। बीजेपी ने पीयूष जैन को भी समाजवादी पार्टी से जुड़ा कारोबारी बताया, लेकिन सपा ने इससे नकार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+