नोएडा के मकान में चल रहा था सेक्‍स रैकेट, पकड़ी गई लड़कियों ने 'लॉकडाउन' बताई वजह

नोएडा, मई 18: दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर 122 स्थित एक मकान पर छापा मारकर वहां कथित रूप से चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे का खुलासा किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-122 के सी- ब्लॉक में एक मकान में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुल‍िस ने सोमवार की रात घर पर छापा मारा।

illegal racket busted in noida three women caught

लॉकडाउन में हुईं बेरोजगार तो शुरू क‍िया धंधा

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) के मुताबिक, पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे की कथित संचालिका और दो युवतियों समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं। यह छापेमारी सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर के नेतृत्व में की गई थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवतियों और अड्डे की संचालिका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे बेरोजगार हो गई थीं, इसलिए देह व्यापार के धंधे में उतर गईं। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गिरोह के लोग विभिन्न माध्यमों से ग्राहकों से संपर्क करते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

नोएडा में प‍िछले 24 घंटे में कोरोना के 457 नए केस

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन को 24 मई तक के लिए बढ़ा द‍िया गया है। प्रदेश के साथ साथ नोएडा के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यहां कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिली है। नोएडा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 457 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 856 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। एक दिन में 7 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+