ग्रेटर नोएडा: स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में मिलीं 7 लड़कियां, एक ग्राहक से वसूलती थीं 5000 रुपए

ग्रेटर नोएडा। कोरोना काल में भी देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सोमवार को एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर दी। इस दौरान 7 युवती ओर 11 युवकों को मौके से पकड़ा गया। पकड़े गए युवकों के पास से 18 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से सभी युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से एक लाख 19 हजार रुपए, गर्भ निरोधक गोलियां व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी सूचना

पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी सूचना

ग्रेटर नोएडा बीटा 2 थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार को धंधा चल रहा था। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी। सोमवार को बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए साथियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से 18 मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर में सभी आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

इन युवकों की हुई पहचान

इन युवकों की हुई पहचान

पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों की पहचान अनुज, दीपक, विष्णु, सलमान, श्यामवीर, लालू, अजीत, आदित्य, नसीम, मिथुन व अनिरूद्ध के रूप में हुई है। ये सभी लोग ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।

लड़कियां प्रति ग्राहक वसूलती थीं 5 से 6 हजार रुपए

लड़कियां प्रति ग्राहक वसूलती थीं 5 से 6 हजार रुपए

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जगत फार्म स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एक पुलिस टीम बनाकर और सोमवार शाम स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से पुलिस ने 11 युवकों और सात युवतियों को पकड़ा। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि लड़कियां प्रति ग्राहक 5000 से 6000 हजार रुपए वसूल करती थीं। फोन और लैपटॉप की जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे। पुलिस उन सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+