दहेज में नहीं दी फॉर्च्यूनर कार तो पति और ससुराल वालों ने महिला को उतारा मौत के घाट, 2 साल पहले हुई थी शादी
NOIDA: ग्रेटर नोएडा में एक महिला को उसके पति और पति के परिवार ने पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि वह ससुराल व्दारा मांगे गये दहेज पूरी नहीं कर पा रही थी। ससुराल वालों ने टोयोटा फॉर्च्यूनर और 21 लाख रुपये नकद की मांग की थी।
मृतक करिश्मा के भाई दीपक ने पुलिस को बताया, कि करिश्मा शुक्रवार को अपने परिवार को फोन किया और उन्हें बताया कि उसके पति विकास ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मिलकर उसे बहुत मारा है। जब वे उसे देखने उसके घर पहुंचे तो करिश्मा को मृत पाया।

दिसंबर 2022 में हुई थी शादी
करिश्मा की शादी दिसंबर 2022 में विकास के साथ हुई थी और यह दोनों ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 के खेड़ा चौगानपुर गांव में विकास के परिवार के साथ रहते थें। दीपक के मुताबिक, करिश्मा के परिवार ने शादी के वक्त दूल्हे के परिवार को 11 लाख रुपये का सोना और एक एसयूवी भी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया, विकास का परिवार वर्षों तक अधिक दहेज की मांग करता रहा और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया।
मृतक के भाई ने बताया सच
दीपक ने कहा, कि जब मेरी बहन ने एक लड़की को जन्म दिया तो इन लोगों का दुर्व्यवहार उसके लिए और भी बदतर हो गया। मायके वालों ने कई बार गांव में आकर समाज के लोगों को बुलाकर पंचायत की। इसके बाद 10 लाख रुपये भी ससुराल पक्ष को दिए, लेकिन आरोपियों की मांग पूरी नहीं हुई।
पुलिस की कारवाई
विकास के परिवार ने हाल ही में करिश्मा से एक फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये की नई मांग की। जिसमें विकास, उसके पिता सोमपाल भाटी, उसकी मां राकेश, बहन रिंकी और भाई सुनील और अनिल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश
विकास और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications