Hindon Water Level: बाढ़ की चपेट में OLA कंपनी का यार्ड, पानी में डूबी 400 गाड़ियों का Video Viral
दिल्ली एनसीआर में लगातार बाढ़ का असर दिख रहा है। यमुना के बाद हिंडन नदी भी अपने उफान पर है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है नोएडा के सुतयाना गांव से, जहां एक यार्ड में खड़ी हुई करीब 400 गाड़ियां पानी में डूब गई।
400 गाड़ियां पानी में डूबी
बता दें कि हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सुतयाना गांव के पास बने हुए एक यार्ड में पानी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह ओला कैब कंपनी का यार्ड है, जहां पर इंश्योरेंस से खींची हुई गाड़ियों को लाकर खड़ा किया जाता है। यहां पर करीब 400 गाड़ियां खड़ी हुई थी। हिंडन का जलस्तर बढ़ने के बाद इस यार्ड में पानी पहुंच गया और यह 400 गाड़ियां उस पानी में डूब गई।

बाढ़ की चपेट में आई अवैध पार्किंग
गौरतलब है कि बाढ़ में डूबे इस क्षेत्र में काफी अवैध कॉलोनियां भी बसी हुई है। इस सभी कॉलोनियों में भी पानी पहुंच चुका है। इसको लेकर पुलिस के द्वारा लगातार फंसे हुए लोगों और आस-पास बसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं नोएडा के सेक्टर 142 के पास हिंडन नदी के खादर में बनाई गई अवैध पार्किंग भी बाढ़ की चपेट में आ गई है। इस पार्किंग में खड़ी सैकड़ों गाड़िया भी पानी में डूब गई हैं। हिंडन से सटे गांव सूत्याना, कुलेसरा और शहदरा समेत कई इलाकों में पानी भर गया है।












Click it and Unblock the Notifications