NOIDA: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 5 महिलाएं, 36 गिरफ्तार
नोएडा, 06 जनवरी: नोएडा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिग्मा सेक्टर में स्थित दो होटलों पर छापा मारकर पांच महिलाओं समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस होटल में मुजरा पार्टी भी होती थी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को सिग्मा सेक्टर में स्थित एक होटल में मुजरा पार्टी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने होटल में रेड डाली।
Recommended Video

होटल में छापेमारी कर 36 लोगों को गिरफ्तार
अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पास के एक अन्य होटल में भी इसी तरह की पार्टी चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अन्य होटल में भी छापेमारी कर वहां से 36 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें पांच महिलाएं और 31 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आठ कारें, अंग्रेजी शराब की बोतलें, 1,30,000 रुपए कैश बरामद किए हैं।
पांच महिलाएं, 31 पुरुष गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को इन होटलों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की भी जानकारी मिली। पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, होटल संचालक रोहित और पार्टी आयोजक संदीप, आमिर, अनुज कुमार, अमित कुमार मित्तल, अभिषेक, लोकेश सहित 31 पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications