Noida : नोएडा से दिल्ली जा रहे हैं तो हो जाएं अलर्ट, एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम
नोएडा, 13 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर हो रही चेकिंग और नोएडा एक्सप्रेस-वे रोड री-सरफेसिंग के काम की वजह से वजह से नोएडा से दिल्ली में एंट्री करने वाले बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं। ऐसे में अगर आप नोएडा से दिल्ली की ओर जा रहे तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि आपको जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। हालांकि, डीसीपी ट्राफिक और पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने की कोशिश में जुटे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चल रही वाहनों की चेकिंग
बता दें, ग्रेटर नोएडा और नोएडा से दिल्ली में प्रवेश के लिए वाहन कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर का रुख करते हैं, लेकिन एक दिन बाद स्वतंत्रता दिवस है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े आयोजन होते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा इंतजाम भी कड़े रहते हैं। जगह-जगह दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए जाते हैं। छोटे और बड़े वाहनों की चेकिंग की जाती है।
रोड री-सरफेसिंग का काम भी चल रहा
उधर, नोएडा एक्सप्रेस-वे रोड री-सरफेसिंग का काम चल रहा है। ट्रक जैसे बड़े वाहनों की एंट्री 12 अगस्त की रात से ही बंद कर दी गई है। कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यही वजह है कि नोएडा एक्सप्रेस-वे तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई है। आलम यह है कि कई घंटे बाद भी एनसीआर के कई इलाकों में वाहन रेंग-रेंगकर चलने के लिए मजबूर हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तीनों जगहों पर वाहनों की यही स्थिति है। डीसीपी ट्राफिक और पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में जब तक बहुत जरूरी ना हो इन रास्तों पर जानें से बचें।












Click it and Unblock the Notifications