Greater Noida: चलती मालगाड़ी की छत पर खड़े होकर युवकों ने किया स्टंट, सलमान खान स्टाइल में यूं बनाई रील
Greater Noida News: बाइक और कारों पर रील बनाने के चक्कर में युवाओं को अभी तक आपने स्टंट बाजी करते हुए देखा होगा। लेकिन, हाल ही में ग्रेटर नोएडा से जो वीडियो सामने आया है वो काफी चौंकाने वाले है। हो भी क्यों ना...इससे पहले अपने ऐसा स्टंट केवल फिल्मों में ही देखा होगा।
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो युवक शर्टलेस होकर चलती हुई मालगाड़ी की छत पर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों युवक अपने मसल्स दिखाते चलती हुई ट्रेन से नहर में कूद रहे है। बता दें कि ट्रेन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी जा रही है।

दोनों युवक हाईटेंशन लाइन की परवाह किए बगैर अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। इतनी ही नहीं, दोनों चलती हुई ट्रेन के ऊपर से बड़े ही स्टाइल में जारचा नहर में छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अब जारचा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के जारता कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। 28 सेकंड के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक मालगाड़ी पुल से गुजर रही है। पुल के नीचे नहर है। तो वहीं, दो युवको शर्टलेस होकर चलती हुई मालगाड़ी की छत पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है।
देखें वीडियो...
वहीं, उनका तीसरा साथी वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। वायरल वीडियो में दोनों लड़कों के ऊपर हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही हैं। लेकिन, अपनी जान की फिकर ना करते हुए इन लोगों के द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट किया जा रहा है। युवक ट्रेन पर खड़े होकर अपने मसल्स दिखा रहे हैं।
Recommended Video
जिस वक्त यह वीडियो बनाया गया उस समय मालगाड़ी एनटीपीसी (NTPC) प्लांट में जा रही थी। इनमें से किसी युवक ने फेमस होने के लिए स्टंट का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो देखने में एनटीपीसी प्लांट के पास का ही लग रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है, इसमें दिख रहे युवकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि स्टंट बाजी से खुद की ही नहीं बल्कि दूसरों की जान भी जा सकती है।
इसलिए लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए और अपनी वीडियो पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने के लिए युवा लगातार तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। इस दौरान युवाओं के द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट करते भी देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications