ग्रेटर नोएडा: धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर की हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचला

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र देवला गांव में एक 26 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, युवती की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने पत्थर से उसका चेहरा पूरी तरह से कुचल दिया। हमलावर शव को गांव देवला व पक्षी विहार के समीप एक खेत में फेंक कर फरार हो गए।

Recommended Video

    ग्रेटर नोएडा: धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर की हत्या
    Greater Noida: Surajpur Kotwali area girl was sharp weapon strangled to death

    वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवला स्थित पक्षी विहार के समीप खेत में एक युवती का शव पड़ा है।

    युवती के गले पर धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। इसके तहत आस पास के थानों में गुमशुदा महिला व युवतियों की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। शव के शिनाख्त जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    25 से 30 वर्ष की थी युवती
    डीसीपी ने बताया कि युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आसपास के जिले के थानों को भी इस संबंध में सूचना दी गई है। सूरजपुर कोतवाली में युवती की हत्या और पहचान छिपाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस मामले में शव की पहचान और हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। आस पास के इलाकों में मुखबिरों को भी सतर्क कर दिया गया है। जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें:- अलीगढ़ से लूटी 35 लाख की ज्वेलरी बेचने आए थे नोएडा, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश अरेस्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+