Greater Noida: नाली के पानी से नारियलों को रखता था 'ठंडा', Video वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नारियल बेचने वाला शख्य नारियों को ताजा और ठंडा रखने के लिए नाली के पानी का इस्तेमाल कर रहा था।

Greater Noida News: गर्मी में डीहाइड्रेशन से बचने के लिए अगर आप भी नारियल पानी पीते होंगे। रास्ते में जहां भी नारियल पानी का ठेला या स्टोल दिखाई देता होगा..वहां झट से रूक जाते होंगे। लेकिन, इस खबर को पढ़ने के बाद आपकों अब हर जगह से नारियल पानी खरीदने और पीने से पहले सोचना पड़ेगा।
Recommended Video
दरअसल, सोशल मीडिया पर नारियल पानी बेचने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नारियल बेचने वाला शख्स नारियलों को 'ताजा' और 'साफ' रखने के लिए उनके ऊपर नाले के पानी का छिड़काव कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 25 सेकेंड का और बिसरख थाना क्षेत्र के श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के बाहर का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोसायटी के बाहर काफी समय से समीर नाम का शख्य नारियल पानी बेच रहा था। उसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नारियल के ऊपर नाली के पानी का छिड़काव कर रहा था।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। वायल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नारियल बेचने वाला शख्य प्लास्टिक के डिब्बे में पीछे बह रही नाली के पास से पानी भरता है और फिर उस पानी को ठेले पर रखे नारियल पर छिड़क देता है।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे वाक्य की वीडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन से कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी नारियल पानी बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नारियल पानी बेचने वाले अपने ठेले पर रखे नारियल को नाली क गंदे पानी से धोता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार में आए शख्स का नाम समीर है और वो बरेली के तिगाड़ी गांव का रहने वाला है। नोएडा में स्काई गार्डन सोसाइटी के पास ही झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता है। समीर पर आईपीसी की धारा 270, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications