ग्रेटर नोएडा: छोटे भाई ने किया बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज
ग्रेटर नोएडा, 07 जुलाई: भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। यहां एक छोटे भाई ने अपनी ही बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। छोटे भाई की इस करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की मानें तो भाई और बहन दोनों नाबालिग हैं।

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार (5 जुलाई) को पीड़िता अचानक रोने लगी। जब मां ने उससे रोने का कारण पूछा तो पूरी कहानी सामने आई। दरअसल, पीड़िता ने बताया कि उसके छोटे भाई ने तीन महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं, अभी कुछ दिन पहले दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वो गर्भवती हो गई।
पीड़िता जब गर्भवती हुई तो भाई की इस घिनौनी करतूत के बारे में घरवालों को जानकारी। पीड़ित बच्ची की बात सुनकर उनके परिजनों के होश उड़ गए। हैरान करने वाले इस मामले में आरोपी और पीड़िता दोनों नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक बहन की उम्र 16 साल है जो 8वीं की छात्रा है। वहीं भाई की उम्र 14 साल बताई जा रही है।
मामले की खबर जब परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। जहां उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। इसी तरह उसकी पीड़ित बहन की भी काउंसलिंग कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications