Greater Noida: सोसाइटी के बेसमेंट में संगठित रूप से पढ़ी जा रही थी नमाज, अब खड़ा हो गया बखेड़ा

नोएडा की एक निजी सोसाइटी के बेसमेंट में संगठित रूप से नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। निवासियों का आरोप है कि पहले तो सोसाइटी के लोग ही नमाज पढ़ रहे थे, लेकिन यहां पर अब धीरे-धीरे भीड़ आने लगी है।

Greater Noida Namaz was being offered in an organized manner in the basement of the society

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में सोमवार देर रात हंगामा हो गया। सोसायटी के निवासियों ने सोसाइटी में नमाज के लिए टेंट लगाकर बनाई जगह का विरोध करते हुए हँगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नवाज के लिए मेंटेनेंस विभाग ने बेसमेंट में जगह बनाई है, जो अवैध है। इसी बात को लेकर मेंटेनेंस और सोसाइटी निवासी आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अवैध रूप से नमाज पढ़ने के लगाए टेंट को हटा दिया।

Greater Noida Namaz was being offered in an organized manner in the basement of the society

बेसमेंट में नमाज पढ़ने के लिए बनवाया अवैध स्थान
दरअसल, ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 हाउसिंग सोसायटी में सोमवार की देर रात तब हंगामा खड़ा हो गया जब सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर ने बेसमेंट में नमाज पढ़ने के लिए एक अवैध स्थान बनवा दिया। जिसके बाद सोसायटी के निवासी एकत्रित हुए और विरोध करने लगे। जानकारी अनुसार पिछले 2 दिनों से निवासी विरोध कर रहे थे। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने सुनवाई नहीं की तो सोमवार देर रात भीड़ एकत्रित हो गई और विरोध बढ़ गया। जिसकी सूचना पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जाकर स्थिति को संभाला।
रोजाना पढ़ी जा रही है पांचों वक्त की नमाज
सोसायटी के लोगों ने बताया कि यहां पर टेंट लगाकर अस्थाई मस्जिद बना दी गई है। जिसमें रोजाना पांचों वक्त की नमाज पढ़ी जा रही है। जो पूरी तरह अवैध गतिविधि है। ऐसी कोई व्यवस्था सोसाइटी के प्लान में नहीं है। इससे सोसाइटी के लोग असहज महसूस कर रहे हैं। यह अस्थाई मस्जिद सोसाइटी के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने बनवाई है। सोसायटी के निवासियों ने अवैध रूप से धर्म स्थल नहीं बनाने की बात मेंटेनेंस डिपार्टमेंट से कहीं पर उनकी शिकायत पर मेंटेनेंस विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की।

Greater Noida Namaz was being offered in an organized manner in the basement of the society

Recommended Video

    बड़े बेटे की एक्सीडेंट में मौत, दूसरा लापता, बेसहारा पिता ने की 1 लाख के इनाम की घोषणा

    टेंट को हटा दिया गया
    इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि पहले तो यहां पर केवल सोसाइटी के लोग ही नमाज पढ़ रहे थे, लेकिन यहां पर अब धीरे-धीरे भीड़ आने लगी है और आसपास से भी अन्य लोग आकर यहां पर नमाज अदा करने लगे। जिससे कि सोसाइटी के लोग असहज महसूस करने लगे और इसका मेंटेनेंस विभाग से विरोध किया। लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की, इसके बाद लोगों ने मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
    अब यहां पर नमाज अदा नहीं की जाएगी
    ईकोटेक विलेज 2 सोसाइटी में बढ़ते हुए विरोध को देखते हुए बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सोसाइटी के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित थे। उन्होंने बताया कि यहाँ पर टेंट लगाकर अस्थाई मस्जिद बनाई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और वहां से टेंट को हटा दिया गया और कहा गया कि अब यहां पर नमाज अदा नहीं की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+