Greater Noida : कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों ने घेरकर दो को दबोचा

Greater Noida : करीब 3 कारों में 15 आरोपी हथियार लेकर पीड़ित के घर आ धमके। पीड़ित पर उसके घर के सामने ही जान से मारने की नियत से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान पीड़ित गोली से बाल-बाल बच गया।

Greater Noida Miscreants in a car opened fire villagers surrounded and arrested two

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से कुछ बदमाशों द्वारा एक गाँव में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों ने कुछ हमलावरों को मौके से धर दबोचा है। जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की कार में भी तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई है। साथ ही घायल युवकों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले में जांच करने की बात कह रही है।

Greater Noida Miscreants in a car opened fire villagers surrounded and arrested two

गांव में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला
दरअसल, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे का है। क्षेत्र के मिलक गांव निवासी मनीष ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बुधवार की रात अपने एक दोस्त के साथ होटल में खाना खा रहे थे। उसी दौरान दूसरे गांव के कुछ युवकों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए उनसे हाथापाई कर दी। घटना के वक्त लोगों ने उनका समझौता करा दिया। जिसके बाद पीड़ित वहां से अपने घर को आ गए। पीड़ित ने बताया कि उसी दौरान पीछे से करीब 3 कारों में 15 आरोपी हथियार लेकर उनके घर आ धमके। पीड़ित पर उसके घर के सामने ही जान से मारने की नियत से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान पीड़ित गोली से बाल-बाल बच गया। लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में पीड़ित और उसके परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। जिन्होंने आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान दो आरोपी मौके से भागने में सफल नहीं हो पाए। जबकि अन्य फरार हो गए। बता दें कि गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की कार को भी तोड़ दिया।

Greater Noida Miscreants in a car opened fire villagers surrounded and arrested two

Recommended Video

    पुष्कर के बासेली में फायरिंग, बदले की आग में पूर्व पार्षद की मौत

    बमुश्किल बची आरोपियों की जान
    गांव में गोली चलने की सूचना के आधार पर बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के चलते ही ग्रामीणों द्वारा दबोचे गए आरोपी की जान बच सकी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए गांव में घुसकर जानलेवा हमला किया है। वहीं कई राउंड फायरिंग भी जान से मारने के उद्देश्य से की गई है। इस घटना में पीड़ित परिवार के करीब 3 लोगों को चोटें आई है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बारे में दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+